PKS Online Classes
कोरोना काल में शिक्षा के माध्यम से मानवीय जीवन के पक्षों को जानने और उनके विकास की अभिलाषा
मर्द की थकी हुई मुस्कान
तुम दिल में रहो
प्रकृति रोती है
फूल समझते तितली का दु:ख, खुद को चूस जाने देते।
पत्ते समझते पेड़ का दु:ख खुद, को झर जाने देते।
पहाड़ समझते नदियों का दु:ख, खुद को पीस जाने देते।
बाती समझती दीपक का दु:ख, खुद को जल जाने देती।
आसमान समझता धरती का दु:ख, खुद को बरस जाने देता।
सूरज समझता रात का दु:ख, खुद को जल जाने देता।
धागा समझता माला का दुख, खुद को बन्ध जाने देता।
साज समझता राग का दुख, खुद को बज जाने देता।
पर देखो विधि का कैसा खेल, कैसा ये संसार है,
मानव ही न समझे मानव का दुःख, ये कैसा व्यवहार है?
दिल सीने में धड़कता नहीं, आंखों में नमी नहीं,
दूसरे के जख्मों पर मरहम रखने की कमी नहीं।
पास बैठे हैं पर कोसों दूर, बातें हैं पर मौन है,
आंसू गिरें तो हंसी उड़े, ये कैसा दौर है?
इसीलिए तो तोड़ा मैंने जग से नाता सारा,
जब मेरे किस्से का हर किरदार निकला गद्दारा।
अब समझ गया हूं मैं जग का सारा लेखा-जोखा,
कि प्रकृति रोती है साथ में, सबका दुःख है धोखा।
पर इंसान हंसता है लाश पे, जश्न मनाता मातम में,
इसीलिए तो त्याग दिया मोह, जी रहा हूं खातम में।
पर मानव न समझे मानव का दु:ख, दिल है पर धड़कता ही नहीं।
मानव दूसरे के दुःख में सिहरता नहीं।
कोई बात बने
मनमीत
आंचल सा स्पर्श
प्रेम सरोवर
मर्द की थकी हुई मुस्कान
सुबह-सुबह फिर निकल पड़ा वो, कंधों पर संसार लिए, अपने हिस्से धूप न माँगी, सबके लिए बहार लिए। घर की खुशियों की खातिर ही, हर दर्द द...
-
दोहावली हरे चरहिं तपही बरे जरत फरे पसारहिं हाथ | तुलसी स्वारथ मीत सब परमार्थ रघुनाथ || 1 भावार्थ:- अर्थात तुलसीदास जी ने कहा है कि जब घोर ...
-
प्रश्न-पत्र में संस्कृत के पाठों (गद्य व पद्य) से दो गद्य और व श्लोक दिए जाते हैं, जिसमें से एक गद्य पाठ व एक श्लोक का सन्दर्भ सहित हिंदी मे...
-
प्रशिक्षित स्नातक विषय- कला /L T Art हेतु पठनीय पुस्तकें 1 - भारतीय कला और कलाकार - लेखक कुमारिल स्वामी 2 - भारतीय चित्रकला का ...